तड़ीपार आरोपी सेंधमारी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार

पुणे समाचार

एक तड़ीपार आरोपी को विश्रामबाग पुलिस स्टेशन की टीम ने सेंधमारी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एक केस के सिलसिले में जमानत के लिए पैसों की आवश्यकता आरोपी को थी, इसलिए आरोपी पुणे में चोरी करने आया था। पुणे के सेनादत्त पेठ इलाके में एक घर में चोरी करने गए आरोपी को पुलिस ने रंगेहाथ चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने मुकेश बबन मुने (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त परिमंडल 1 ने आरोपी को दो साल के लिए तड़ीपार किया था। लेकिन जमानत के लिए पैसे का जुगाड़ करने के उद्देश्य से चोरी करने के लिए पुणे आया था। पर यह चोरी आरोपी को भारी पड़ी। शिकायतकर्ता के घर चोरी करते समय आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 4 लाख 56 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

यह कारवाई परिमंडल 1 के पुलिस उपायुक्त बसवराज तेली, सहायक पुलिस आयुक्त शरद उगले के मार्गदर्शन में विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर श्रीकांत शिंदे, पुलिस उप निरीक्षक महेंद्र पाटिल, पुलिस कर्मचारी राजेश लोणदार, शरद वाकसे, बाबा दांगडे, धीरज पवार, संजय बनसोडे, चेतन शिरोलकर, राहुल पवार, सुधीर भिलारे, सचिन जगदाले ने की है।