सेक्स रैकेट में युवती को शामिल करने वाला गिरफ़्तार

पुणे । समाचार ऑनलाइन
कुप्रसिद्ध सेक्स रैकेट को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी मकोका में फरार था। पिछले पांच सालों से मुंबई में  सेक्स रैकेट के लिए लड़की सप्लायी किया करता था। आखिरकार क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’69a1d9bf-c25a-11e8-8450-a35bb7a51be5′]
कपिल श्रीमंतराव पाटिल उर्फ विजय सिंह (27 सिमपोली मेट्रो स्टेशन के सामने, एसआरए टॉवर, बोरीवली वेस्ट, मूल नि. हुनजी, तहसील भालकी जिला बिदर, कर्नाटक) को गिरफ्तार किया है। येरवडा पुलिस ने आरोपी पर मकोका लगाया था। तब से आरोपी फरार था। विजय सिंह यह मूल रुप से कर्नाटक का रहनेवाला है, पिछले पांच सालों से मुंबई में  सेक्स रैकेट के लिए देश व विदेश की लड़कियां, महिलाओं को देश के विभिन्न इलाकों में सेक्स रैकेट के लिए भेजा करता था। जांच में सिर्फ विजय सिंह यह नाम सामने आया था। सिर्फ नाम के जरिए सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने 10 दिन में ढूंढ निकाला।
[amazon_link asins=’B079TV5V4C,B079V28713′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’799a23d3-c25a-11e8-801e-997c72655131′]
 यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त शिरिष सरदेशपांडे, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम 2) भानुप्रताप बर्गे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीषा झेंडे, नरेश बलसाने, ज्ञानेश्वर देवकर, राजेंद्र ननावरे, किरण अब्दागिरे ने की है।
झोपडपट्टी परिसर में पंचनामा के बाद मदद की जाएगी : पालक मंत्री गिरीश बापट