लड़की के साथ बेरहमी से पिटाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन
लड़की के साथ बेरहमी से पिटाई करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है।  यह वीडियो दिल्ली के तिलकनगर का है।  इस वीडियो में एक युवक ने बेरहमी से एक लड़की को पिट रहा है। जांच पड़ताल में आरोपी की पहचना रोहित तोमर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
[amazon_link asins=’B06Y5P68KC,B074RMN99F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eb92a376-b820-11e8-b2df-71fdc8b27cf3′]
वायरल हो रहे इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर इस बारे में बात की है और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।
[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f7106102-b820-11e8-b2d3-a17977384a66′]
वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी थी कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 354/506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रोहित के पिता अशोक सिहं तोमर दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक किस बेरहमी से लड़की की पिटाई कर रहा है। आरोपी युवक लड़की को थप्पड़ मारता है और लात मारकर उसे गिरा देता है। यहां तक की वीडियो में आरोपी का एक साथी उससे लड़की को छोड़ने की बात भी कह रहा है।