भाजपा की जीत पर हमेशा ‘ईवीएम’की गड़बड़ी पर सवाल उठाना गलत – नितीन गड़करी

मुंबई: पुणे समाचार आॅनलाइन

भाजपा पर अंगुली उठाने के लिए हर राजनीतिक पार्टी तैयार ही रहती है। जिस भी क्षेत्र के चुनाव में भाजपा जीतकर आयी है, ईवीएम में गड़बड़ी या छेड़छाड़ को बड़ी वजह बताया गया है। पंजाब में कांग्रेस जीतकर आयी तब कांग्रेस को ईवीएम में गड़बड़ी नजर नहीं आयी, शिवसेना भी चुनाव में जीतकर आयी तो उसने ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर सवाल नहीं किए। जब-जब भाजपा जीतती है तो ईवीएम की गड़बड़ी पर सवाल उठाए जाते हैं, भाजपा अपने विकास कामों की वजह से जीतकर आती है ना कि ईवीएम मशीन की वजह से जीतकर आती है। ऐसे टीका केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने आज पुणे के जे डब्ल्यु मेरिएट होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों को लेकर नितीन गड़करी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल में अगर जीएसटी लागू किया जाएगा तो पेट्रोल और डीजल के दाम काफी कम हो जाएगें। पेट्रोल और डीजल में सब्सिडी बंद करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव में उतार चढ़ाव आ रहे हैं। पर इस समस्या पर सरकार विचार कर रही है, जल्द ही पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को कंट्रोल करने के लिए हल निकाल लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही इथेनाल और बायोफ्यूल पर चलनेवाली गाड़ियां लाई जाएगी, जिससे आम नागरिकों का पेट्रोल का खर्चा कम होगा।

टोल नाका को लेकर उन्होंने कहा कि अगर सर्विस और सुविधा अच्छी चाहिए तो नागरिकों को उसके लिए भुगतान तो करना पड़ेगा। टोल नाका से मिलनेवाला राजस्व विकास कार्य के ही लगाया जाता है। देश के हर कोने कोने में अच्छी सड़कों का निर्माण किया गया है, अच्छी सड़कों पर चलने के लिए कुछ कीमत भरने में ऐतराज नहीं करना चाहिए। ऐसा नितीन गड़करी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा। भाजपा के 4 साल पूरे होने के अवसर पर नितीन गडकरी ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और भारत के बढ़ते विकास को लेकर जानकारी दी।