हत्या के बाद कैनल में फेंकी युवक की लाश

पुणे | समाचार ऑनलाइन

हडपसर के कवडेमला में एक युवक की लाश मिली है। युवक को मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव को कैनल में फेंका गया। पुलिस का मानना है कि वारदात को शनिवार देर रात अंजाम दिया गया होगा। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

[amazon_link asins=’B077N7DDL1,B072X2BGM5′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6e668c0d-9eba-11e8-b4c3-1bc174e2c9c4′]

स्थानीय निवासियों को पानी में तैरती लाश दिखाई दी थी, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मृत युवक की उम्र 30 से 35 के बीच है। पुलिस को लगता है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से लाश को पानी में फेंका गया होगा। मृतक के दोनों पैर सूती कपड़े से बंधे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।