पुणे में नदी में मिली अज्ञात शख्स की लाश

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे में कुछ दिनों से लगातार बारिश शुरु है, खडकवासला बांध से पानी छोड़ा गया है। जिसकी वजह से नदी में पानी का बहाव काफी बढ़ा है। आज नदी में करीबन 4.30 बजे के करीब एक अनजान शख्स की लाश नदी के पानी में तैरते हुए नजर आयी, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’737e9eb2-a543-11e8-b51c-295b2ad0105c’]
प्राप्त जानकारी अनुसार आज पुणे के नदी में बांध का पानी छोड़ा गया। जिसकी वजह से नदी किनारे का यातायात बंद किया गया था। आज बारिश की वजह से काफी ट्रैफिक जमा की समस्या भी देखी गई। आज शाम साढे चार बजे के करीब पुलिस नाईक खैरे को पेट्रोलिंग के दौरान पानी के बहाव में एक अनजान शख्स की लाश तैरते हुई देखी गई। तुंरत इस बात की जानकारी फायर ब्रिगेड दल को दी गई।
[amazon_link asins=’B07B6SN496′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7def32b6-a543-11e8-9ce1-958bb61dd95d’]
फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा बॉडी  निकालने का काम शुरू है। जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। यह लाश प्रत्यक्षदर्शी द्वारा पुरुष की ज्ञात हो रही है। जिसकी उम्र  तकरीबन 50 वर्ष तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब तक यह पता नहीं चला है कि यह ब़ॉडी किसकी है। पुलिस अधिक जांच कर रही है।