दौंड परिसर में अधजली हालात में मिली महिला की लाश

पुणे समाचार :

पुणे के दौंड परिसर में महिला की अधजली हालात में लाशमिकी हैं। यह घटना दौंड रेलवे स्टेशन मलधक्का इलाके में आज सुबह उजागर हुई हैं। महिला की हत्या कर उसे जलाने की वारदात से शहर में खलबली मच गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह दौंड शहर के रेलवे मलधक्का परिसर में 25 वर्षीय महिला की लाश अधजली हालात में पायी गई हैं।घटना के बाद दौंड शहर पुलिस वारदात की जगह पहुंचे। पुलिस ने बताया के ,महिला की हत्या की जाने की संभावना हैं, महिला कीे लाश के पास केरोसिन से भरा डब्बा पाया गया हैं। महिला की हत्या कर उसे जलाया गया हैं। महिला बुरी तरह जलने की वजहसे अभी तक पहचान नही हो पायी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भरज दिया गया हैं। आगे की जांच में पुलिस जुटी हैं।