बच्चा फांसी पर झूल गया और पुलिस आपस में लड़ती रही  

पुणे समाचार
पुणे के निगड़ी में एक आठ वर्षीय बच्चे की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। जब पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई, तो तुरंत मौके पर पहुंचने के बजाए वो सीमा विवाद को लेकर काफी देर तक आपस में लड़ती रही। जानकारी के अनुसार, नकुल कुलकर्णी निगड़ी के सिद्धि विनायक नगरी (अप्पूघर परिसर) में अपने दादा-दादी के घर रहने आया था।

सोमवार दोपहर अचानक फांसी लगने से उसकी मौत हो गई। फांसी कैसे लगी इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना की खबर मिलने पर निगड़ी और देहूरोड पुलिस सीमा विवाद को लेकर लड़ती रही। जिस वजह से घटनास्थल पर पहुँचने में उसे काफी समय लगा।