मप्र में सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार

भोपाल (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है, लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। राज्य में शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ रहा, धूप खिली होने से ठंड से राहत है, लेकिन बीच-बीच में चल रहीं हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में उछाल आया है, जिससे ठंड का असर कम हुआ है। राज्य में मंडला सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में ठंड का असर बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 11 डिग्री, ग्वालियर का आठ डिग्री और जबलपुर का 9.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.1 डिग्री, ग्वालियर का 23.5 डिग्री और जबलपुर का 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।