बिहार के तापमान में वृद्घि, बादल छाने के आसार

पटना (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है तथा धूप खिली है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बदाल छाए रहने के आसार जताए हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 11.0 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं तथा राजधानी पटना सहित राज्य के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।