मुस्लिमों की तुलना में “गाय” ज्यादा सुरक्षित : शशि थरूर

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि भारत में कई जगहों पर मुस्लिमों की तुलना में “गाय’ ज्यादा सुरक्षित है। जिसके बाद उनके ये बयान विवाद हो गया है। थरूर की यह बयान उनके ‘ हिन्दू पाकिस्तान’ बयान के बाद सामने आयी है। थरूर ने ट्विटर पर लिखा है कि, भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है। उन्होंने सामाचार पोर्टल पर छपे अपने आलेख का लिंक भी दिया है। जिसमें ‘गाय-मुस्लिम’ टिप्पणी थी। शशि थरूर का विवादित बयान गाय तस्करी करने के संदेह में राजस्थान के अलवर जिले में एक भीड़ द्वारा 28 साल के अकबर खान की पीट- पीटकर की गयी हत्या के बाद सामने आयी है।

इससे पहले शशि थरूर ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि, अगर भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में जीतती है, तो इससे देश ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। तिरुअंनंतपुरम में एक कार्यक्रम में शशि थरूर ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अगर जीतती है, तो वह नया संविधान लिखेगी, जिससे यह देश पाकिस्तान बनने की राह पर प्रशस्त होगा।

विज्ञापन