भीड़ ने महिला को नंगा कर दौड़ा-दौड़कर पीटा 

बिहार । समाचार ऑनलाइन 

बिहार में हैवानियत का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। हत्या के शक पर एक महिला को भीड़ ने नंगा कर दौड़ा-दौड़कर पीटा। बिहिया स्टेशन पर अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दी थी। हत्या से गुस्साए लोगों ने शक के आधार पर महिला को अर्धनग्न कर सड़क पर घुमाया।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W,B071L8JTL4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’49542481-a514-11e8-8933-2336b65eefc9′]

हत्या की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इतना ही नही हत्याकांड में एक महिला की संलिप्तता की शंका को लेकर आक्रोशित लोगों ने बीच बाजार में महिला को अर्धनग्न कर जमकर पीटा। महिला ने चीख-चीख कर अपने आप को बेगुनाह बताती रही, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी।
मृतक विमलेश साव के परिजनों का कहना है कि,  विमलेश परीक्षा देने आया था। उसे दो लोगों ने जान से मार कर रेलवे ट्रैक के पास फेंक कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। प्रशासन द्वारा लोगों को समझाया गया , लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है। घटना के बाद से पुरे परिवार में तनाव का माहौल है।