अंतिम संस्कार के दौरान जीवित हो उठा मृत घोषित युवक

सोलापुर/ समाचार ऑनलाइन

डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद 34 वर्षीय युवक अंतिम संस्कार के दौरान जीवित होने की घटना कलबुर्गी जिले के अफजलपुर से सामने आयी है। युवक का इलाज सोलापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण युवक को प्राइवेट अस्पताल से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

रिश्तेदारों के अनुसार, ईश्वर पावडे के मृतदेह को कल परिवार वालों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के दौरान युवक का अचानक सास चलने लगा। जिसके बाद युवक का जीवित होने की बात सामने आयी। इस तरह 34 साल के ईश्वर पावडे को जीवदान मिला। परिवार वाले संबंधित डॉक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज़ कराने में जुटे है।

ईश्वर पावडे कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के अफजलपुर, गाणगापूर गांव के रहने वाले है। वह पिछले दो सालों से मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। ईश्वर बीमारी के चलते गांव गया हुआ था। ईलाज के लिए उन्हें सोलापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनका तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ने से उन्हें सोलापुर के सिव्हिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका ईलाज शुरू था। लेकिन ईलाज के दौरान युवक के तरफ से कुछ प्रतिक्रिया नहीं आने व अचानक सास बंद होने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंतिम संस्कार के दौरान युवक का सास चलने से युवक के जिंदा होने की बात सामने आयी। जिसके बाद उन्हें तुरंत तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईश्वर का ईलाज एमर्जेन्सी वार्ड में चल रहा है। इस मामले में डॉक्टर ने भी आश्‍चर्य व्यक्त किये। घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।