मावल के 21 और शिरूर के 23 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज

पिंपरी। संवाददाता – माहभर से जारी सियासी दांवपेंच, आरोप- प्रत्यारोप और चुनावी घमासान कल (शनिवार) को खत्म हो गया। अब मावल और शिरुर लोकसभा चुनाव क्षेत्रों से अपना नसीब आजमा रहे 44 प्रत्याशियों के भविष्य के फैसले की घड़ी आ गई है। कल (सोमवार) कुल 44 लाख 70 हजार 829 वोटर्स मावल के 21 और शिरूर के 23 प्रत्याशियों पर अपनी पसंद की मुहर लगाएंगे। मावल में कुल 22 लाख 97 हजार 405 और शिरुर में 21 लाख 73 हजार 424 वोटर्स हैं।
मावल की रणभूमि में काँग्रेस-राष्ट्रवादी काँग्रेस महागठबंधन के पार्थ पवार, शिवसेना-भाजप महायुति के श्रीरंग बारणे और वंचित बहुजन आघाडी के राजाराम पाटिल समेत कुल 21 और शिरुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी काँग्रेस-काँग्रेस महागठबंधन के डॉ. अमोल कोल्हे और शिवसेना-भाजपा महायुति के शिवाजीराव आढलराव पाटिल समेत 23 प्रत्याशी हैं। इनमें से शिवसेना के श्रीरंग बारणे दूसरी और शिवाजीराव आढ़लराव पाटिल चौथी बार लोकसभा का मैदान मारने की तैयारियों में हैं। उन दोनों के सामने राष्ट्रवादी कांग्रेस के पार्थ पवार और डॉ अमोल कोल्हे जैसे नए व युवा चेहरों की कड़ी चुनौती है।
मावल लोकसभा चुनाव क्षेत्र में दो लाख 73 हजार वोटर्स बढ़े हैं। इसमें एक लाख 43 हजार 559 महिला औऱ एक लाख 30 हजार 311 पुरुष वोटर्स हैं। कुल 22 लाख 97 हजार 405 वोटर्स मावल का नया सांसद चुनेंगे। इसमें 12 लाख दो हजार 912 पुरुष औऱ 10 लाख 94 हजार 454 महिला वोटर्स हैं। इस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में शामिल पनवेल विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 88 हजार 830 पुरुष दो लाख 50 हजार 357 महिला कुल पांच लाख 39 हजार 187 वोटर्स हैं। कर्जत विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एक लाख 42 हजार 328 पुरुष व एक लाख 37 हजार 462 महिला कुल दो लाख 79 हजार 790 वोटर्स हैं। उरण विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एक लाख 46 हजार 22 पुरुष व एक लाख 44 हजार 248 महिला कुल दो लाख 90 हजार वोटर्स हैं। मावल विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 74 हजार 816 पुरुष व एक लाख 62 हजार 841 महिला कुल तीन लाख 37 हजार 657 वोटर्स हैं। चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 68 हजार 32 पुरुष व दो लाख 34 हजार 677 महिला कुल पांच लाख 2 हजार 740 वोटर्स हैं। पिंपरी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 82 हजार 884 पुरुष व एक लाख 64 हजार 869 महिला कुल तीन लाख 47 हजार 758 वोटर्स हैं।
शिरुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 लाख 30 हजार 315 पुरुष औऱ 10 लाख 43 हजार 125 महिला कुल 21 लाख 73 हजार 424 वोटर्स हैं। इस लोकसभा चुनाव क्षेत्र में शामिल जुन्नर
विधानसभा चुनाव क्षेत्र में एक लाख 53 हजार 444 पुरुष व एक लाख 45 हजार 403 महिला कुल दो लाख 98 हजार 848 वोटर्स हैं। आंबेगांव विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 44 हजार 463 पुरुष व एक लाख 35 हजार 871 महिला कुल दो लाख 80 हजार 334 वोटर्स हैं। खेड-आलंदी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 54 हजार 286 पुरुष व एक लाख 68 हजार 763 महिला कुल तीन लाख 23 हजार 51 वोटर्स हैं। शिरुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 76 पुरुष व एक लाख 76 हजार 791 महिला कुल तीन लाख 69 हजार 812 वोटर्स हैं। भोसरी विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 26 हजार 780 पुरुष व एक लाख 86 हजार 886 महिला कुल चार लाख 13 हजार 680 वोटर्स हैं। वहीं हडपसर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 58 हजार 266 पुरुष व दो लाख 29 हजार 411 महिला कुल चार लाख 87 हजार 699 वोटर्स हैं।