वैक्सिन लेने के 8 दिन बाद डॉक्टर निकला कोरोना पॉजिटिव

इस गलतफहमी में न रहे कि कोरोना वैक्सिन लेने के बाद आपको कोरोना नहीं हो सकता है। पुणे के ससून हॉस्पिटल के एक रेजिडेंस डॉक्टर ने वैक्सिन लिया। उसके 8 दिन के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ऐसे में वैक्सिन लेने के बाद भी सुरक्षा संबंधी नियमो का पालन करना बहुत जरूरी है।

कोरोना मरीजो से सीधा सम्पर्क होने के कारण सभी स्वस्थ्य कर्मचारियो के साथ ही ससून के सभी डॉक्टरो को भी वैक्सिन दिया गया। इसी दौरान इस रेजिडेंस डॉक्टर को भी वैक्सिन दिया गया। इस से पहले इस डॉक्टर में कोरोना के लक्षण नहीं थे।  वैक्सिन लेने के बाद शरीर में दर्द, सर्दी, खांसी आदि कोरोना के लक्षण दिखने लगे। उसके बाद जांच हुई तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इस बारे में ससून के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह डॉक्टर बाहर से आया था। पुणे आने के बाद इसमे कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। इसलिए इन्हे वैक्सिन दिया गया था। वैक्सिन के कुछ दिनो के बाद ही इनमे लक्षण दिखने लगे। उसके बाद जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उसके बाद तुरंत उनको कोरेंटीन किया गया और उनका इलाज शुरू किया गया। हो सकता है कि वैक्सिन लगने से पहले ही वे कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आये हो और उसके लक्षण बाद में दिखे।