आवाज की मदद से होगा मस्तिष्क की बीमारियों का इलाज 

पुणे : समाचार ऑनलाईन – शरीर के सिस्टम में अगर कोई गड़बड़ी होती है तो इसके संकेत मिलने लगते हैं। शरीर में कोई तकलीफ हो या बीमारी तो तुरंत या कुछ समय के बाद इसके लक्षण दिखने लगते हैं। लेकिन कई बार बीमारियों के लक्षण दिखते नहीं है और बीमारियां धीरे-धीरे शरीर के अंदर पनपती रहती है। एक तरफ हम फ्रिकमंद बने रहते हैं तो दूसरी तरफ बीमारियां शरीर को जकड़ रही होती है। इन स्थितियों से बचने के लिए रिसर्चर्स विभिन्न बीमारियों का समय पर इलाज करने के सिस्टम को खोजने में दिन रात लगे रहते हैं। इसी के एक भाग के रूप में अमेरिका के रिसर्चर्स के एक ग्रुप ने आवाज की मदद से मस्तिष्क की बामारियों का इलाज करने के उपकरण को खोज निकाला है।

उपकरण से मरीज के ठीक होने की संभावना बढ़ेगी
मस्तिष्क की कई बीमारियां क्रोनिक अवस्था में पहुंचने के बाद सामने आता है। ऐसे में मरीज को इसका इलाज कराने का मौका नहीं मिल पाता है। लेकिन इस उपकरण की मदद से मरीज के ठीक होने की संभावना बढ़ेगी। फिलहाल इस उपकरण की जांच चल रही है। वायस एनालायसिस करने वाली यह मशीन विशेषज्ञ और मरीज के बीच संवाद का अध्ययन करता है। इसके लिए मशीन में लर्निंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। इस नये संवाद के पहले डेटाबेस की पड़ताल की जाती है। मरीज की इमोशनल इंटीलिजेंसी का ध्यान रखा जाता है। इस जानकारी को सर्विस प्रोवाइडर में संकलित किया जाता है और उसके हिसाब से अनुमान लगाया जाता है। इस उपकरण का नाम केनरी स्पीच है।