ईमानदार रिक्शाचालक ने लौटाया गुम हुआ 15 तोला सोना

पुणे: पुणेसमाचार आॅनलाइन

रिक्शा चालकों को  लेकर हमारे मन में एक अलग ही छवि है, पर एक रिक्शा चालने के यात्री द्वारा 15 तोला  सोने के गहने भूल जाने पर यात्री को वापस करके एक आदर्श निर्माण किया है। उसकी इस ईमानदारी की वजह से सभी स्तर पर तारीफ की जा रही है। सागर प्रकाश बिबवे (36, वडगाव बुद्रुक) रिक्शा ड्राइवर का नाम है।

विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी सुधीर भिलारे व प्रकाश ओव्हाल यह दोनों शनिवार पेठ व नारायण पेठ पुलिस चौकी में पेट्रोलिंग कर रहे थे, सुबह 11.30 बजे के करीब नारायण पेठ पुलिस चौकी के पास दो महिला व कुछ पुरुष हैरान परेशान नजर आए। उनसे इस बारे में पूछताछ करने के बाद पता चला कि आनंदनगर, सिंहगडरोड से रिक्शा में बैठकर केसरीवाडा में उतरे थे, उसके बाद रिक्शा वहां से चली गई। इस सफर के दौरान यात्रियों का 15 तोले सोने के गहने, दो मोबाइल व दो हाथ की घड़ी ऐसा कुल 4 लाख 50 हजार रुपए का माल रिक्शा में ही भूल गए थे।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रिक्शा नंबर एम.एच.12 एन. डब्लू 4709 के बारे में जानकारी मिली। इस रिक्शा नंबर का गूगल वाहन एक के जरिए नाम पता निकाला गया। वो रिक्शा सागर बिबवे नामक व्यक्ति की होने की बात जांच में सामने आयी। जांच को तेजी से बढ़ाते हुए पुलिस और यात्री घटनास्थल मे पहुंचे, पर इतने में वही रिक्शा सामने से आते हुई दिखायी दी। रिक्शा ड्राइवर ने उन यात्रियों को उनका सामान वापस लौटाने के लिए आया हुआ था और उनका सामान सुरक्षित रूप से लौटा दिया। बैग की जांच करने के बाद यात्रियों के जान में जान आयी।

यह कारवाई विश्रामबाग पुलिस विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त शरद उगले, विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस निरीक्षक श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस सब इंस्पेक्टर जे.के.जगपात, पुलिस कर्मचारी सुधीर भिलारे, प्रकाश ओव्हाल ने की।