अपराध शाखा के सहायक आयुक्त-2 पद पर भानुप्रताप बर्गे की नियुक्ति

पुणे: पुणेसमाचार आॅनलाइन

शहर पुलिस दल के अपराध शाखा के सहायक आयुक्त 2 पद पर भानुप्रताप बर्गे की नियुक्ति की गई है। इस बारे में आदेश आज (सोमवार) को निकाला गया। फिलहाल सहायक आयुक्त 2 संजय निकम यह आज (30 अप्रैल) को सेवानिवृत्त हुए, उनकी जगह पर भानुप्रताप बर्गे की नियुक्ती की गयी है।

सहायक आयुक्त बर्गे इसके पहले राज्य आतंकवादी विरोधी दल (एटीएस) में कार्यरत थे। मुंबई, पुणे, पुणे ग्रामीण पुलिस दल में उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किए हैं। पुणे  के अपराध शाखा में उन्होंने फिरौती विरोधी दल के प्रमुख, विशेष जांच दल के प्रमुख के रूप में काम किया है और कुछ समय विशेष शाखा में भी कार्य किया है। एसीसी संजय निकम के रिटायर होने के बाद रिक्त पद पर उनकी नियुक्ती की गई है।