18 वें शनिवारवाडा नृत्य और संगीत महोत्सव का उद्घाटन 10 फरवरी को

पुणे समाचार ऑनलाइन : 18 वें शनिवारवाडा नृत्य और संगीत महोत्सव का उद्घाटन 10 फरवरी को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन फिल्म अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरी अपने सांस्कृतिक नृत्य के जरिए करेगी। यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे के करीब शनिवारवाडा में संपन्न होगा। ऐसी जानकारी जानेमाने फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ ने पत्रकार परिषद में दी।

इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि महाभारत रीइंटरप्रीटेड- अतित की परछाईयां को नृत्य व संगीत के सुंदर के मिलाप के जरिए 22 कलाकारों के जरिए 105 मिनट तक स्टेज में प्रस्तुत किया जाएगा। यह अबतक का पहला प्रयोग है जिसे पुणे की धरती पर पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य और देश से विभिन्न कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में ओडिसी, कुचीपुडी, मोहिनीअट्टम, कथकली, भरतनाट्यम, छाऊ और कथक भी प्रस्तुत किया जाएगा।

महोत्सव के मुख्य प्रायोजक इंडो स्कॉटल अॅटो पार्टस प्रा. लि. हैं। फाइव एफ वर्ल्ड, वेकफिल्ड, रेडिओ वन और प्युअर गोल्ड फाइन चॉकलेट यह सहप्रोयोजक हैं। इस कार्यक्रम के लिए टिकट 5 फरवरी से 9 फरवरी के दौरान बालगंधर्व रंगमंदिर, यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह और होटल ओ में उपलब्ध होंगे। टिकट की कीमत 500 रुपए, 300 रुपए तय की गई है। बुक माय शो के जरिए भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।