अमरनाथ यात्रा का आखिरी जत्था 

श्रीनगर । समाचार ऑनलाइन 
अमरनाथ यात्रा के लिए आज जम्मू से आखिरी जत्था रवाना हुआ। अमरनाथ की रविवार को श्रावण पूर्णिमा के दिन अंतिम दर्शन होंगे। अमरनाथ यात्रा तीन दिन तक स्थगित रहने के बाद शुक्रवार को फिर से शुरू किया गया। भगवती नगर आधार शिविर से 137 यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को सात गाडिय़ों में सुरक्षा के साथ रवाना किया गया।
[amazon_link asins=’B077S3Y5MQ,B0757K3MSX’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’38863ba0-a7aa-11e8-8c6c-49de96486818′]
अमरनाथ यात्रा को संपन्न होने में दो दिन शेष हैं। रविवार को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन का त्यौहार है और इसी दिन पवित्र छड़ी पूजन के साथ ही अमरनाथ यात्रा संपन्न हो जाएगी। गौरतलब है कि कश्मीर में बकरीद थी और सुरक्षा कारणों से यात्रा को तीन दिनों के लिए स्थगित किया गया था। इस साल इस यात्रा में कुल 2.84 लाख श्रद्धालु हुए शामिल हुए है।
यात्रा में पहले दिन से ही यात्रियों में काफी उत्साह था, लेकिन कई बार मौसम खराब होने और कश्मीर बंद के चलते जम्मू से यात्रा रोकी गई। पिछले तीन दिन से यात्रा जम्मू से रवाना नहीं की गई है। अब यात्रा संपन्न होने में मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। साठ दिनों की यात्रा में इस साल 34 लोगों की विभिन्न कारणों से मौतें हुई हैं। हालांकि इस साल मेडिकल संबंधी कारणों से मृतक संख्या कम रही है क्योंकि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 13 साल से कम तथा 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और छह सप्ताह या उससे अधिक अवधि की गर्भवती महिलाओं के यात्रा में शामिल होने पर रोक लगाई गई थी।