प्रधानमंत्री मोदी को मारने की साजिश रच रहे थे गिरफ्तार बुद्धिजीवी : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आज हुए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने पांचों एक्टिविस्ट्स की तुरंत रिहाई और इस प्रकरण की एसआईटी जांच के गठन की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का हम स्वागत करते हैं। जांच के आधार पर पुणे पुलिस को जो सबूत मिले हैं उसे स्वीकार किया गया और सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मामले में दखल नहीं दे सकता है।

अमित शाह के जान को खतरा; बढ़ाई गयी सुरक्षा

[amazon_link asins=’B075TJHWVC,B00HT06T54,B013BILLNC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’522c8dec-c30e-11e8-8db3-17df89ce4ab6′]

इस मामले में आगे फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने यह स्वीकार किया कि इसमें किसी तरह की राजनीतिक दखंलदाजी नहीं थी और यह विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास नहीं था। यह पुणे पुलिस और देश की जीत है। वे (एक्टिविस्ट्स) ऐसा कई वर्षों से कर रहे थे। लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था, इसलिए जांच पूरी नहीं हो सकी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास जो कागजात मिले उसमे देश में हिंसा व प्रधानमंत्री मोदी को मारने की साजिश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए है।

[amazon_link asins=’B00MXCM0P6,B01N6CA3JN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’66c4c56c-c30e-11e8-af5a-87e025f86563′]

आपको बता दें आज सुप्रीम कोर्ट ने इस ऐक्टविस्ट्स वरवरा राव, अरुण फरेरा, वरनान गोन्साल्विज, सुधा भारद्वाज और गौतम नवलखा की नजरबंदी पर कहा है कि ये गिरफ्तारियां राजनीतिक असहमति की वजह से नहीं हुई हैं। कोर्ट ने सभी की हिरासत अवधि चार हफ्ते तक बढ़ा दी है।