होर्डिंग कटिंग करने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

पुणे समाचार ऑनलाइन
पुणे के शाहीर अमर शेख चौक में होर्डिंग गिरने से 4 लोगों की मौत होने की दर्दनाक घटना घटी। इस घटना में 7 अन्य लोग घायल हुए हैं। चौक में स्थित होर्डिंग अवैध होने की वजह से पुणे रेलवे प्रशासन की ओर से होर्डिंग कटिंग का काम किया जा रहा था। इस दरम्यान यह होर्डिंग आज (शुक्रवार) दोपहर डेढ़ बजे के करीब सिग्नल पर रुके लोगों के ऊपर जा गिरा। होर्डिंग  काफी तेजी के साथ सड़क पर गिरा था, जिसके भार के नीचे दबकर मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें भगवानराव धोत्रे (48) और भीमराव कसारा (70) की मौके पर मौत हुई थी। साथ ही शिवाजी परदेशी और जावेद खान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’97f25eb7-c8a6-11e8-af51-6ba147d6d39e’]
पुणे के सबसे भीड़वाले चौक के रुप में जानेवाले शाहीर अमर शेख चौक में वर्ष 2013 से अवैध रुप से होर्डिंग की नोटीस रेलवे प्रशासन को दी गई थी। होर्डिंग अवैध होने के साथ साथ होर्डिंग खतरनाक साबित हो सकता है। जिसे हटाने का कार्य आज रेलवे की ओर से किया जा रहा था। होर्डिंग की कटिंग करने के दौरान यह हादसा रेलवे प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। होर्डिंग की कटिंग करते समय सुरक्षिता क्यों नहीं बरती गई, होर्डिंग की कटिंग खंभे के नीचे स्तर से की गई, जिसकी वजह से होर्डिंग सीधे सड़क पर रुके लोगों के ऊपर जा गिरा।
[amazon_link asins=’B07D5ZD12G,B01N54ZM9W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1ea05dc2-c8a7-11e8-8f7c-f9851a38dbc3′]
होर्डिंग की जिम्मेदारी लेने से पुणे महानगरपालिका, रेलवे प्रशासन और कंपनियां अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। होर्डिंग गिरने की जिम्मेदारी एक दूसरे पर थौंपते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा मासूमों को अपनी जान गंवा कर चुकाना पड़ रहा है। इस घटना के बाद अग्निशामक विभाग और पुलिस दल भारी तादाद में मौजूद रहकर बचाव कार्य करने का काम कर रही थी। होर्डिंग के छोटे-छोटे पार्टस कटिंग कर हटाया गया। इस घटना में घायल हुए लोगों का इलाज ससून में जारी है।