पेट्रोल पंप को लूटने का प्लान हुआ फेल, पुलिस ने धर दबोचा

पुणे । पुणे समाचार ऑनलाइन

पेट्रोल पंप में डकैती करने की तैयारी में पुलिस ने एक गैंग को गिरफ्तार किया है। पुणे के हडपसर इलाके में द्राक्ष संशोधन केंद्र के सामने से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक शख्स फरार हो गया है। यह मामला हडपसर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। 11 जुलाई को देर रात 2.30 बजे के करीब गैंग को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में पुलिस ने प्रतीक ऊर्फ नोन्या संजय वाघमारे (19), पंकज धनंजय (19), आकाश दादासो भापकर (19) और रुपेश सुभाष कोली (21) को गिरफ्तार किया है। रोशन दत्तात्रय पिसाल नामक फरार आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है। 11 जुलाई की रात को इस गैंग का पेट्रोल पंप को लूटने का प्लान था, पुलिस को खबरी द्वारा जानकारी मिली कि कुछ लोग संदिग्ध रुप में सोलापुर पुणे रोड पर रुके हुए हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर इन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने अपना अपराध कबूल किया है। आरोपियों के पास दो कोयता, मिर्ची पाऊडर, दो होंडा शाइन बाइक ऐसा कुल मिलाकर 80 हजार 300 रुपए का माल जब्त किया है।