एक बार फिर मंडरा रहा सुनामी का खतरा 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

दुनिया भर में तबाही का सिलसिला जारी है। सभी ने सुनामी का केहर तो देखा ही होगा। एक बार फिर पूरी दुनिया के लिए सुनामी एक चिंता का विषय बन गया है। श्राद्धकर्ताओं से मिली खबर के अनुसार समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने से पूरी दुनिया में सुनामी का खतरा बढ़ सकता है।

[amazon_link asins=’B071DF6BWQ,B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1fa611e1-a3b7-11e8-822d-3fede463a3e2′]

एक अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है कि, जलवायु परिवर्तन की वजह से समुद्र के जलस्तर में थोड़ी सी वृद्धि दुनिया पर सुनामी से होने वाली तबाही का खतरा बढ़ा सकती है। तटीय शहरों में समुद्र का जल स्तर बढ़ने के खतरे के बारे में सभी को जानकारी है लेकिन इस नए अध्ययन से पता चला है कि भूंकप के बाद आई सुनामी से तटीय शहरों के अलावा दूर-दूर बसे शहरों को भी खतरा पैदा हो सकता है। उदाहरण के लिए 2011 के बाद तोहोकु-ओकी में भूकंप के बाद आई सुनामी से उत्तरी जापान का हिस्सा तबाह हो गया था और इससे एक परमाणु संयंत्र को भी भयानक क्षति पहुंची और रेडियोधर्मी प्रदूषण हुआ।

अमेरिका के वर्जिनिया टेक के एक सहायक प्रोफेसर रॉबर्ट वेस ने कहा, ‘ हमारा अध्ययन बताता है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने से सुनामी के खतरे काफी बढ़ गए हैं, जिसका मतलब है कि भविष्य में छोटी सुनामी का भी बड़ा भयानक प्रभाव हो सकता है। यह अध्ययन साइंस एडवांसेस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।