‘सनम’ के सुरों ने बांधा समा, झूमे पुणेकर

पुणे | समाचार ऑनलाइन

असित मंडल

संगीत प्रेमी पुणेवासियों के लिए रविवार की शाम कुछ खास रही। म्यूजिकल बैंड ‘सनम’ ने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि सुनने वाले झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान, बैंड ने बॉलीवुड के कई पुराने व हिट गाने पेश किये। जैसे कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, चंदा मेरे आ मेरे आ, ये राते ये मौसम नदी का किनारा, गुलाबी आँखे जो तेरी देखी, सानू एक पल चैन ना आये सजना तेरे बिना।’ इस लाइव शो में जैसे ही ‘सनम’ ने मराठी सुपर हिट सांग ‘ झिंगाट व याड लाग ली’ शुरू किया, वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शो में कई बार तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ‘वन्स मोर, वन्स मोर’ का शोर सुनाई दिया।

[amazon_link asins=’B078RKPPGP’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ef66293e-9a24-11e8-be2f-b5a238287ba4′]

दशकों को खुद से जोड़े रखने के लिए सिंगर ने बीच-बीच में उनसे बात की और साथ गुनगुनाने के लिए भी प्रेरित किया। संगीत की यह सुरमई महफ़िल करीब दो घंटे तक चली और इस दौरान नए और पुराने नगमों का एक अनोखा संगम देखने को मिला। ‘जब कोई बात बिगड़ जाये, जब कोई मुश्किल पड़ जाये.., है अपना दिल तो आवारा…, दिल क्या करे जब किसी से किसी को प्यार हो जाये… जैसे गीतों का पुणेवासियों ने जमकर लुत्फ़ उठाया।

मूलरूप से दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले सनम ने कहा कि उन्हें संगीत के प्रति पुणेकरों की दीवानगी बेहद प्रभावित करती है। जब भी वो पुणे में शो करते हैं, लोगों का सपोर्ट हमेशा मिलता है। सिंगर सनम ने पियानों पर भी प्रस्तुति दी। इस दौरान दर्शक उन्हें अपने मोबाइल में कैद करने में मशगूल रहे।