पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन पर गमगीन हुआ पूरा मनोरंजन जगत

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
शाहरुख खान ने बापजी कहकर याद किया तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा अनाथ हो गए…
पूर्व प्रधानमंत्री और लोकप्रिय वक्ता अटल बिहारी वाजपेयी के 93 साल की उम्र में निधन पर मनोरंजन जगत का भी हर व्यक्ति गमगीन है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स ने भी अपने प्रिय नेता को सोशल मीडिया पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की भी तमाम बड़ी हस्तियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्विटर पर शोक प्रकट किया। सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत, धनुष और अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स ने ट्वीट करके अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है।
रजनीकांत ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा मैं एक महान राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को सुनकर दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि भावपूर्ण श्रधांजलि, एक महान नेता, प्रख्यात कवि, अद्भुत वक्ता व प्रवक्ता, मिलनसार व्यक्तित्व। बाबूजी के प्रशंसक और बाबूजी उनके।
प्रियंका चोपड़ा ने दुखी मन से ट्वीट करके लिखा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी विचार और योगदान वास्तव में उल्लेखनीय थे। देश हमेशा उन्हे याद रखेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के लिए मेरे विचार और संवेदना
[amazon_link asins=’B072XVKSYQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fb40cf43-a1f8-11e8-acb7-8f406c25046c’]
शाहरुख खान ने एक कविता का वीडियो भी शेयर किया, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने लिखा है। इस कविता का टाइटल क्या खोया क्या पाया जग में.. है, जिसे जगजीत सिंह ने गाया और डायरेक्ट मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने किया। शाहरुख ने लिखा, हमारे देश के कवि प्रधानमंत्री के लिए… लव यू बापजी।
देश की मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने कहा, ऋषितुल्य पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्गवास की वार्ता सुनके मुझे ऐसा लागा जैसे मेरे सिर पर पहाड़ टूटा है क्योंकि मैं उनको पिता समान मानती थी और उन्होंने मुझे अपनी बेटी बनाया था। मुझे वो इतने प्रिय थे कि मैं उनको दादा कहके बुलाती थी। आज मुझे वैसा दुख हुआ है जैसे मेरे पिताजी के स्वर्गवास के समय हुआ था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांती दे।
अभिनेता बोमन इरानी लिखते है कि अटल की तरह शख्सियत कभी कभी धरती पर जन्म लेती है और वो सबसे अलग और अनमोल थे।
अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने तो अपने आपको अनाथ कहते हुए कहा कि उनकी उंगली पकड़कर वो राजनीति के सफर पर चल थे और वो अपने आपको अनाथ महसूस कर रहे है।
टीवी शो के एक्टर करणवीर बोहरा ने लिखा, मैं भावुक हूं, उस प्यार से जो ये देश अटल जी को करता था। सभी राजनीतिक तरंगों से परे। सिर्फ नेता के तौर पर नहीं, कवि के तौर पर, वक्ता के तौर पर और इतना ही नहीं एक बहुत प्यारे और अच्छे इंसान के तौर पर भी।
टीवी एक्टर आसिफ शेख ने लिखा, हम सभी के लिए दुखद घड़ी है। हमने एक ऐसा नेता खो दिया जिसे हम सभी बहुत प्यार करते थे। भारत रत्न और भारत मां का एक महान बेटा श्री अटल बिहारी वाजपेयी
सचिन श्रॉफ ने लिखा, रेस्ट इन पीस अटल जी। सर आप हमारे लिए एक प्रेरणा रहे हैं। यह खालीपन कभी भरा नहीं जा सकेगा।
एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अटल जी की कविता के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी तो वहीँ कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अटल जी की कविता को किया शेयर और भावुक संदेश लिखे।
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का में दिल्ली के एम्स में गुरुवार को निधन हो गया। वह बीते 11 जून से एम्स में भर्ती थे। वाजपेयी ने गुरुवार शाम 5.05 बजे अंतिम सांस ली। बुधवार को उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।