रेलयात्रियों का सामान चुराने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुणे | समाचार ऑनलाइन

रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य अहमदनगर जिले के कोपरगांव से पुणे रेलवे स्टेशन सिर्फ चोरी करने के लिए आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस कोपरगांव लौट जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 17 मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए हैं। पुणे रेलवे पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने इस संबंध में दिलखुश कुमार महेश पासवान (22, बिहार) की शिकायत पर विक्की बबनराव लांडगे (21, औरंगाबाद), राहुल राजू शिंदे (19, अहमदनगर), अशोक बाबू लहाने (22, अहमदनगर) और दीपक भगवान खाजेकर (30, अहमदनगर) को गिरफ्तार किया गया है।

[amazon_link asins=’B075LHV5LL’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f17e3e96-a5e0-11e8-a94f-79d2fd4e3a0b’]

दिलखुश 8 अगस्त को दाणापुर-पुणे एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे, इसी दौरान पुणे रेलवे स्टेशन पर अज्ञात चोर उनका मोबाइल लेकर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस निरीक्षक अनिल दबडे को खबर मिली कि ट्रेनों में चोरियां करने वाला गैंग हावडा-पुणे एक्सप्रेस में मौजूद है। पुलिस ने जाल बिछाकर ट्रेन से चोरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक लाख 34 हजार 900 रुपए का माल जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अनिल दबडे, पुलिस उप निरीक्षक बबन गायकवाड, पुलिसकर्मी अनिल दांगट, अमरदीप सालुंके, संतोष चांदणे, जनार्दन गर्जे, नीलेश बिडकर, राजेश कोकाटे, ज्ञानेश्वर सूर्यवंशी, पवन बोराटे, संदीप पवार, गाडे, भिसे और  जगदीश सावंत ने अंजाम दिया है।