फिर एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे अर्जुन और परिणीति 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन 
‘ईश्‍कजादे’ की अर्जुन और परिणीति की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में नज़र आएगी। ‘ईश्‍कजादे’ के बाद यह उन दोनों की साथ में दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में अर्जुन और परिणीति के केमिस्ट्री के साथ इमोशनल टच भी है। इस फिल्म कि शूटिंग पंजाब से ले कर इंग्लैंड तक की गई है।

[amazon_link asins=’B01FDN6WJ6,B0778JFC13′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3ab7ebc0-b1e1-11e8-8197-b54f2e0c1322′]
ट्रेलर में दिखाया गया है कि, दोनों एक दूसरे से प्यार करते है और फिर शादी भी करते है। लेकिन आज कल की लड़कियों की तरह फिल्म में परिणीति भी सिर्फ शादी कर के हाउस वाइफ बन कर नहीं रहना चाहती, और अपने सपनों को पूरा करने के लिए इंग्लैंड जान चाहती है।  पति से पहले अपने सपनो को चुनती हुई परिणीति अपने पति को छोड़ इंग्लैंड चली जाती है। लेकिन एक सच्चा पति जो अपनी बीवी से बेहद प्यार करता है, अपनी पत्नी के पीछे पीछे इंग्लैंड पहुंच जाता है।
[amazon_link asins=’B077WY86ZT,B07DDLZT1S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’48a4872f-b1e1-11e8-af0c-035b0ac07bcd’]
इस फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर दोनों विपुल अमृतलाल है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। अर्जुन और परिणीति दोनों की ही पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं दिखा पाई थी। उम्मीद है की अर्जुन और परिणीति की यह जोड़ी पड़े पर्दे कर अपना कमाल दिखाएगी।