…..तो श्मशान भेज देंगे; भाजपा नेता ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को दी धमकी 

कोलकाता, 9 नवंबर : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वह बहनी शुरू हो गई है।  अगले साल चुनाव होगा।  राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी कमर कसनी शुरू  कर दी है।  भाजपा ने  पश्चिम बंगाल में  अपना मोर्चा खोल दिया है और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है।  इतना ही नहीं भाजपा नेता ने  टीएमसी के  कार्यकताओं  को सीधे श्मशान भेजने की धमकी दी है।

भाजपा ने फ़िलहाल पश्चिम बंगाल पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है।  पिछले कई सालों से भाजपा बंगाल में पार्टी का विस्तार कर रही है।  इसका असर कुछ चुनावों में नज़र भी आया है।  अब तृणमूल कोंग्रेश और भाजपा में संघर्ष देखने को मिल रहा है।  कुछ दिनों पहले भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी।  इस मामले में भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाया था।

भाजपा पश्चिम बंगाल प्रदेशाध्यक्ष दिलीप घोष ने हल्दिया में हुई एक सभा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी।  पश्चिम बंगाल में मुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए केंद्र सरकार ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य पुलिस नहीं बल्कि केंद्रीय सुरक्षा व्यवस्था होगी।

उन्होंने  कहा कि मैं ममता दीदी के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं  वे जो गलत काम कर रहे है, उसे 6 महीने में खुद से बदलाव करे नहीं तो उनका हाथ पैर और सिर फूटेगा। घर जाने से पहले आपको हॉस्पिटल जाना होगा।  अगर किसी ने ज्यादा पपरेशान किया तो उसे श्मशान घाट भेजेंगे।  ऐसी चेतावनी देती हुए घोष ने जान से मारने की धमकी दी।
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा  का चुनाव होगा।  भाजपा  ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. अगले साल अप्रैल या मई महीने में चुनाव होगा।