गुरूवार को पुणे शहर में नहीं होगी जलापूर्ति

पुणे :  पुणे शहर को जलापूर्ति कराने वाले वड्गांव जलकेंद्र परिसर व चतु:श्रृन्गी/ एस.एन.डी.टी/ वारजे जलकेंद्र स्थित विद्युत, पंपिंग सम्बंधी देख्भाल व दुरुस्ती का काम किया जायेगा। इसलिये गुरुवार 11 फरवरी को पूरे पुणे शहर की जलापूर्ति बंद रहेगी। शुक्रवार 12 फरवरी को कम दाब से जलापूर्ति होने कि बात महापालिका के जलापूर्ती विभाग के अधिकारी ने कही है।

यहाँ नहीं होगी जलापूर्ति

वड्गांव जलकेंद्र परिसर : हिंगणे, आनंद्नगर, वडगांव, धायरी, अम्बेगांव पठार, दत्त्नगर, धनकवडी, कात्रज, भारती विद्यापीठ परिसर, कोंढ्वा बु आदि।

चतु:श्रृन्गी/ एस.एन.डी.टी/ वारजे जलकेंद्र परिसर: पाषाण, औंध, बोपोडी, खडकी, चतु:श्रृन्गी परिसर, गोखले नगर, जनवाडी, रेंजहिल्स, बावधान, बाणेर, चांदनी चौक, किष्किंदा नगर, रामबाग कॉलोनी, भुसारी कॉलोनी, धनंजय सोसायटी, एकलव्य कॉलेज परिसर, महात्मा सोसायटी, गुरू गणेश नगर, पुणे युनिवर्सिटी परिसर, वारजे हाइवे परिसर, वारजे मालवाडी, रामनगर, अहिरेगांव, पॉपुलर नगर, अतुल नगर, शाहु कॉलोनी, वारजे जलशुद्धीकरण परिसर, औंध बावधान, सुस, सुतारवाडी, भूगांव परिसर.