पूर्व नगरसेवक के घर के सामने से फॉर्च्यूनर ले उड़े चोर

पुणे: समाचार ऑनलाइन – पिंपरी चिंचवड़ में वाहन चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वाकड़ के रहाटनी से आज सुबह 4 बजे के आसपास अज्ञात चोर एक फॉर्च्यूनर कार लेकर फरार हो गए। इस मामले में दिनेश बालू चिंचवड़े नामक शख्स ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  रहाटनी इलाके में पूर्व नगरसेवक कैलास थोपते के घर के सामने फॉर्च्यूनर कार (MH 14 EU7119) खड़ी थी। आज सुबह 4 बजे के आसपास चोर उसे लेकर रफ़ू चक्कर हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर पुराने मुंबई-पुणे हाइवे से मुंबई की ओर भागे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।