सबरीमाला मंदिर मामले में हालात गंभीर

तिरूवनंतपुरम | समाचार ऑनलाइन – सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। निलक्कल में हालात गंभीर नजर आ रहा है। आंदोलनकारियों ने पुलिस अधिकारियों और उनके वाहनों पर पत्थर फेंके। हालात से निपटने के लिए पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग जारी है। केरल के सबरीमाला मंदिर के द्वार मासिक पूजा के लिए खुल गए लेकिन सभी उम्र की महिलाएं मंदिर में प्रवेश कर पाएंगी कि नहीं, अभी इस पर संशय बरकरार है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’060f889f-d209-11e8-8d07-cfdf5397ddfb’]

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 10 से 50 साल उम्र की महिलाएं बुधवार को पवित्र पहाड़ी की चढ़ाई के लिए अपनी यात्रा शुरू करनी चाही लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। महिलाओं को वापस आधार शिविर पर लाया गया है।

निरंकुश प्रशासन पर भड़के महापौर, शनिवार को जीबी में खुद करेंगे आंदोलन

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’115e47cb-d209-11e8-80b2-43c25351fee5′]

सुप्रीम कोर्ट का फैसला –

सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर के अपने फैसले में सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी। जिसके बाद से समझा जा रहा था कि, मंदिर में अब सभी उम्र की महिलाएं प्रवेश कर सकेगी। लेकिन अब मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर भी राजनीति भी शुरू हो गई है। केरल के भाजपा अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने एक मीडिया हॉउस से बातचीत में कहा कि, उनकी पार्टी सबरीमाला मंदिर को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा, हम भक्तों की इच्छाओं की सुरक्षा करना चाहते हैं।

[amazon_link asins=’B07C51NY6G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2f5ad30d-d209-11e8-b990-8d66c24c1d7a’]

निल्लेकल में क्या है स्थिति –

निल्लेकल और पम्बा बेस पर कुल 1000 सुरक्षाकर्मी, 800 पुरुष और 200 महिलाएं तैनात हैं। वहीं सन्निधानम में 500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्य सरकार भी सन्निधानम में 11 बजे एक समीक्षा बैठक करेगी।

[amazon_link asins=’B07B6G2VHN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’26e524ae-d209-11e8-bcb6-8165094f1b6e’]

इस पुरे स्थिति पर डीजीपी लोकनाथ बेहर ने कहा कि, किसी को भी रोका नहीं जाना चाहिए। अगर वे दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है। सबरीमाला पूरी तरह से सुरक्षित है। हमने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। एक या दो घटनाएं हो सकती हैं। जो भी परेशानी पैदा कर रहा है उसे हम गिरफ्तार कर रहे है। आगे उन्होंने सभी को सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, पूरे राज्य को अलर्ट कर दिया गया है।