दीपिका-रणवीर के बाद बॉलीवुड की यह जोड़ी भी करने वाली है शादी

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – अटकलों पर विराम लगाते हुए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  बीते दिनों दोनों की हाथ में हाथ डाले एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। अपने रिश्ते के बारे में दोनों ने कभी पब्लिकली बात नहीं की, लेकिन इसे वो जल्द ऑफिशियल करने वाले है। फिल्मफेयर ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात की संभावना है कि अगले साल मलाइका और अर्जुन शादी कर लेंगे।

Cutipie ख़िलजी का नया अवतार, तस्वीरें वायरल

मलाइका इन दिनों रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट को जज कर रही हैं। अपनी फिल्म को प्रमोट करने जब अर्जुन वहां पहुंचे, तो वो मलाइका का हाथ थामे स्टेज पर नज़र आए। दोनों ने यहां पर साथ में डांस भी किया। वैसे काफी पहले से ही यह कयास लगाये जा रहे थे कि अर्जुन और मलाइका शादी करने वाले हैं। यह भी कहा जाता रहा है कि मलाइका ने अर्जुन से अफेयर के चलते ही अरबाज खान को छोड़ा था। क्या इस नए रिश्ते से सलमान के साथ अर्जुन का रिश्ता प्रभावित होगा, ये देखने वाली बात होगी।