“koffee with karan 6” ‘यह’ जोड़ी होंगे शो के पहले मेहमान…..

मुंबई । समाचार ऑनलाइन

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का छठवां सीजन 21 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शो में मेहमान के तौर पर जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन के साथ डेब्यू करेंगी। शो में वे दोनों एक-दूसरे के सीक्रेट्स से पर्दा उठाएंगे। शो में आने वाले मेहमानों की लिस्‍ट से धीरे-धीरे पर्दा खुलता जा रहा है। कॉफी विथ करण में सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा भी श‍िरकत करेंगे। खुद करण ने ही सारा और सैफ को आमंत्र‍ित किया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’90c2e6f5-c932-11e8-82cb-f11616ecf3de’]

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा #koffeewithkaran sibling episode! Was so lovely to chat with this hysterical brother sister duo!!! साथ ही इस बार शो में बॉलीवुड की कई पॉपुलर जोड़ियां नजर आ सकती हैं। इनमें सोनम-आनंद से लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तक हो सकते हैं। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर, जाह्नवी-खुशी के करीब आ गए हैं। वे अंशुला की ही तरह उनका भी ख्याल रखते हैं। अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नमस्ते इंग्लैंड, संदीप और पिंकी फरार, पानीपत, इंडियाज मोस्ट वांटेड में नजर आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा अलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी शामिल होंगे। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

पुणे : शाहीर अमर शेख चौक में होर्डिंग गिरने से 6 लोग गंभीर घायल