बड़ी खबर : महज 39 साल की उम्र में ‘इस’ मशहूर कॉमेडियन का निधन, 200 फिल्मों में किया काम

हैदराबाद : समाचार ऑनलाइन – साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडी कलाकार वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन हो गया। वेणु काफी वक्‍त से बीमार चल रहे थे। वह लिवर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें सिकंदराबाद के अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी कॉमेडियन को बचाया नहीं जा सका।

https://twitter.com/MomentsIndia/status/1176781276461838336

वेणु ने आज दोपहर 12.20 पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार और डॉक्टर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को समस्या ज्यादा होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन फिर मंगलवार को उनकी हालात ज्यादा खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। तेलुगू देशम पार्टी के चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।  वेणु माधव के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे टॉलीवुड में शोक की लहर है। वेणु के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

वेणु माधव को आखिरी बार फिल्म डॉक्टर परमानंदैया साल 2016 में आई थी। तेलुगू सिनेमा के बेहतरीन कॉमेडियन में गिने जाने वाले वेणु फ‍िल्‍मों की जान माने जाते थे। वेणु माधव ने अपना करियर एक मिमिक्री कलाकार के रूप में शुरू किया था। बाद में साउथ की फिल्मों में उन्हें कॉमेडी के रोल मिलने लगे। उन्होंने फिल्म संप्रदायम से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। ये फिल्म 1996 में आई थी। वेणु ने तमिल और तेलुगु मिलाकर करीब 200 फिल्मों में एक्टिंग की थी।

visit : punesamachar.com