एक साल से नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना रहा था हैवान पिता, ऐसा आया मामला सामने  

ठाणे | समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के ठाणे से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आयी है।  जहां एक हैवान पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई बार बलात्कार करने की घटना सामने आयी है।  पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, भिवंडी के पद्मा नगर इलाके में 16 साल की एक लड़की ने अपने 50 वर्षीय पिता पर बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि, जब घर के अन्य लोग सो जाते थे तो वह लड़की को नशीली दवा पिला कर उसका यौन उत्पीड़न करता था। वह अक्टूबर 2017 से ही उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि, आरोपी पिता लड़की को धमकी देता था कि अगर उसने मुंह खोला तो वह उसकी मां, भाई और बहनों को जान से मार देगा।
लेकिन इन सब से तंग आकर आख़िरकार पीड़ित लड़की साहस बटोर पुलिस थाने में पहुंच गयी। जिसके बाद ही मामला सामने आया। पीड़ित ने थाने में जाकर अपने पिता के खिलाफ बलात्कार का शिकायत दर्ज़ कराई।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक डराना धमकाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण(पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।