विदर्भ में और झुलसाएगी ये गर्मी

पुणे : समाचार ऑनलाईन – विदर्भ में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से तेज गर्मी पड़ रही है। 6 मई तक तापमान इसी तरह बना रहेगा। विदर्भ के कुछ भागों में गर्मी की तीव्रता कुछ ज्यादा ही होगी। गुरुवार को राज्य के ब्रह्मपुरी में 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पुणे जिले में शुक्रवार 3 मई को कुछ स्थानों पर 30 से 35 किलोमीटर की दूरी में गर्म हवाएं चलेंगी। यह आशंका पुणे के मौसम विभाग ने जताई है।

इस बीच पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाएं गुजरात व राजस्थान से बहकर आ रही है। लेकिन बहने वाली हवाओं की तीव्रता ज्यादा नहीं होने से अगले तीन चार दिनों तक पुणे शहर और जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जिले में कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। लेकिन फानी तूफान का महाराष्ट्र पर कोई असर नहीं होगा। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक डॉ। अनुपम काश्यपी ने दी।
शुक्रवार 3 मई और शनिवार 4 मई को कोकण के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में मौसम सूखा रहेगा।  गुरुवार 2 मई को दर्ज तापमान इस तरह रहा। पुणे में 35.8, लोहगांव 36.2, जलगांव 42, मालेगांव 40.4, सोलापुर 40.4, परभणी 42, नांदेड़ 42.5, बीड़ 43, अकोला 42.2, अमरावती 43.2, बह्मपुरी 46.4, चंद्रपुर 45.5, गोंदिया 41, नागपुर 44.2, वाशिम 40, वर्धा 44.9 व यवतमाल में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

दुनिया के सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक विदर्भ में उच्चतम तापमान की स्थिति बनी रहेगी। यह बात स्पष्ट हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग ने 176 मौसम विज्ञान शोध शालाओं का 1969 से आजतक तापमान के आंकड़े निकाल कर यह निष्कर्ष जारी किया है।  पुणे और दिल्ली के भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. ए.के. जासवाल, पीसीएस राव, वीरेंद्र सिंह ने यह रिसर्च किया है। 176 रिसर्च सेंटर्स में दर्ज कराए गए शहर के तापमान में विदर्भ के शहर चंद्रपुर का तापमान अधिक नजर आया है। पिछले 50 वर्षों के इन आंकड़ों के अनुसार उच्च तापमान वाले शहर देश के दक्षिण और मध्य भाग में हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने यह कहा है कि विदर्भ के चंद्रपुर उच्च तापमान का केंद्र बिंदु इसकी वजह क्या है। इस पर रिसर्च करने की आवश्यकता है।