ख़तरा ! चक्रवाती तूफान ‘तितली’ बढ़ी आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर

भुवनेश्वर : समाचार ऑनलाइन
पिछले कुछ महीनों से भारत पर प्रकृति का कहर देखा जा रहा है। पहले केरल, आसाम और अब आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तूफान आने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तूफान तेज़ी से खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा है और ओडिशा के तट से केवल 300 किलोमीटर की दूरी पर है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’44bd3f12-cc90-11e8-9bb7-b3f5419f234d’]
खबरों के अनुसार यह तूफान 6 घंटे में 15 किलोमीटर की रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि ‘तितली’ के 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गुरुवार सुबह तक ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम के बीच पहुंचने की संभावना है। इसकी जानकारी मिलते ही ओडिशा सरकार ने पांच तटीय जिलों के लोगों से घरों को खाली करने को कहा है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को कई इलाकों में भारी बारिश होने की आशंकाए जताई है।
[amazon_link asins=’B01EUQM6WY,B078WVW3XD,B0721Q4H7R,B0796CNL83,B007U7HAPO,B01N21NMG4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’52f2ca19-cc90-11e8-8b1f-61a3f5b956a9′]
तूफान को देखते हुए शाम 6:40 से हैदराबाद/ विशाखापटनम और दुव्वदा से ट्रेन नहीं चलेंगी। शाम आठ बजे से खुर्दा रोड और विजयनगरम खंड के बीच ट्रेनों के परिचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित की जाए ,कोई भी हताहत ना हो और आपदा के दौरान लोगों के रहने के लिए चक्रवात शरणार्थी शिविरों को तैयार रखने के लिए कहा गया है। भारी बारिश देखते हुए सभी स्कूलों और कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया गया है।