बंदूक की नोक पर व्यवसाय बंद करने की धमकी 

देहूरोड | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ शहर में डराना धमकाना कोई नई बात नही है। देहूरोड इलाके में एक शख्स को बंदूक की नोक पर रखकर पैसे लूटने का मामला सामने आया है। इतना ही नही बल्कि अपना व्यवसाय बंद करने की धमकी दी जा रही है। यह घटना गुरुवार को देहूरोड इलाके में उजागर हुई है। घटना के चलते किरण प्रकाश नायर नामक शख्स ने अमित गजानन वाणारे और आशीष किसान भटकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

नांदेड़ के संतोष पाटिल पिंपरी चिंचवड़ मनपा के नए अतिरिक्त आयुक्त

[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00MIFIYVM,B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

प्राप्त जानकरी के अनुसार, किरण नायर देहूरोड परिसर में साई लॉज नामक होटल चलाते है। गुरुवार की रात आशीष और अमित ने  किरण से झगड़ा करना  शुरू कर दिया। आरोपियों और किरण के बीच के झगड़े मे अमित और आशीष ने बंदूक निकालकर किरण के सिर पर तान दी। बंदूक की नोक पर आरोपियों ने किरण से 10 हजार रुपये छीन लिए, और साथ ही लॉज बंद करने की धमकी भी दी । घटना के बाद सहायता के लिए किरण नायर पुलिस स्टेशन जा पहुँचे। अमित वाणारे और आशीष भटकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। देहूरोड पुलिस आगे की जांच में जुटी है।