नांदेड़ के संतोष पाटिल पिंपरी चिंचवड़ मनपा के नए अतिरिक्त आयुक्त

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

सालभर की देरी ही सही राज्य सरकार ने पिंपरी चिंचवड़ मनपा में अतिरिक्त आयुक्त की रिक्त पड़ी सीट की सुध ली। नांदेड़ के अतिरिक्त जिलाधिकारी संतोष पाटिल मनपा के नए अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। हालिया उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। अगले सप्ताह पाटिल पिंपरी चिंचवड़ मनपा में अपना पदभार संभालेंगे, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

पुणे पुलिस आयुक्तालय के जनरेटर में लगी आग

[amazon_link asins=’B076H51BL9,B07B6DM75J,B07B4KWVK1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5ca09bd9-c3d5-11e8-a641-cfcab61d5029′]

पिछले साल एक जून को मनपा के अतिरिक्त आयुक्त तानाजी शिंदे का तबादला होने के बाद मीरा भाईंदर मनपा के तत्कालीन आयुक्त अच्युत हांगे को पिंपरी चिंचवड़ मनपा का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया था। हालांकि वे यहां ज्यादा न टिक सके और 25 अक्टूबर 2017 को उनका तबादला लातुर मनपा आयुक्त के तौर पर किया गया। उनका यह छोटा सा कार्यकाल भी काफी विवादों में रहा।

[amazon_link asins=’B079TNNH2N,B07CXZVSVY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’66f0885f-c3d5-11e8-bacf-9974e4c8574e’]

हांगे के तबादले के बाद से पिंपरी चिंचवड़ मनपा में अतिरिक्त आयुक्त की एक सीट रिक्त पड़ी है। फिलहाल सहायक आयुक्त प्रवीण आष्टिकर के पास इस पद का पदभार है। सालभर के बाद राज्य सरकार ने नांदेड जिले के अतिरिक्त जिलाधिकारी संतोष पाटिल को पिंपरी चिंचवड़ मनपा में तबादला किया है। राजस्व विभाग ने हालिया इस तबादले के आदेश जारी किए हैं। उम्मीद है कि अगले सप्ताह में वे अपना पदभार संभाल लेंगे।