पुलिस चौकी में हवालदार को दी गोली मारने की धमकी

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन 
पिंपरी-चिंचवड में सांगवी पुलिस स्टेशन में पुलिस हवालदार को गोली मारकर जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना घटी। तीन लोगों ने पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस हवालदार के साथ झगड़ा किया और चौक में जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में सांगवी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामूली विवाद पुलिस चौकी पहुंचा, इस विवाद को सुलझानेवाले पुलिस को जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना फी शर्मनाक है। पुलिस चौकी और इलाके में अपनी दहशत फैलाने के उद्देश्य से काफी हंगामा किया। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। पुलिस चौकी में कुछ समय के लिए दंगेवाला माहौल पैदा हो गए थे, यहां तक कि पुलिस पर पथराव किए जाने की घटना भी होने वाली थी। पर पुलिस ने समय रहते परिस्थिती को काबू में कर लिया था।
[amazon_link asins=’B07B7PTPB2,B076VK552C,B07FP45DR3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’791e569a-adb4-11e8-a6a1-f39e2d5a7610′]
पुलिस ने इस मामले में अनिल गोरख दलवी (30), अविनाश गोरख दलवी (25) और प्रकाश शिवदास कडमने (23) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी का सांगवी में होटल है, महानगरपालिका के अतिक्रमण कार्रवाई में होटल पर भी कार्रवाई की गई। इस बात से खफा होकर आरोपी राह चलते और आसपास की दुकानों की तोड़फोड़ कर रहा था। आरोपी को यह शक था कि किसी की साजिश के चलते उसका होटल अतिक्रमण में गिराया गया है। नागरिकों की शिकायत के चलते आरोपियों को पुलिस चौकी में लाया गया तो दहशत फैलाने के उद्देश्य आरोपियों ने अपने ही पहचाने के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा कर ली थी। यह भीड़ इकट्ठा कर पुलिस के साथ मारपीट और पथराव करने की तैयारी में थी। सरकारी काम में अड़चन पैदा कर पुलिस हवालदार सुनील बोकड के साथ भी गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी काम में अड़चन पैदा करने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के साथ वाद विवाद और मारपीट की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस का डर धीरे धीरे नागरिकों के अंदर से कम होता  जा रहा है। डियुटी के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई करनेवालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने चाहिए।