रिश्वत मामले में राष्ट्रवादी के पूर्व नगरसेवक सहित तीन गिरफ्तार

ठाणे | समाचार ऑनलाइन – प्रसिद्ध हिरानंदानी बिल्डर से फिरौती मांगने के मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस ठाणे महापालिका के पूर्व नगरसेवक और भाजपा के सुधीर बर्गे शामिल है। सुधीर बर्गे के साथ-साथ सुचना अधिकार कार्यकर्ता शौकत मुलानी, आरिफ इराकी को भी गिरफ्तार किया गया है। सुचना अधिकार और जनहित याचिका के माध्यम से तीन लोगों से फिरौती वसूल की जा रही थी।

स्वामी संदीपानंद गिरी के आश्रम पर हमला, कार,बाइक पर आगजनी

आरटीआय कार्यकर्ता फिरौती वसूली रैकेट ठाणे और मुंबई में कार्यरत है। इसकी शिकायत 6 महीने पहले शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर तीन लोगों का नाम सामने आया है।

2007 में ठाणे के लोकमान्य नगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के टिकट पर बर्गे चुनकर आये थे। लेकिन पिछले नगरपालिका चुनाव में उनकी पत्नी ने बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ी थी।