सूखा पीड़ितों की मदद हेतु इजख के कर्मी हर संभव मदद दें

पुणे : समाचार ऑनलाईन – राज्य में सूखा पीड़ितों को मदद उपलब्ध कराने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान-पूर्व कर्मचारी हरसंभव सहयोग दें। यह अपील बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन ने की है। यूनियन की बैठक में सूखा पीड़ित गांवों को पानी फाउंडेशन के माध्यम से मदद करने पर सहमति हुयी। 1 मई को पुणे में संपन्न हुई यूनियन की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया गया था।

सूखा पीड़ित जिलों में श्रमदान करने हेतु बैंक के वर्तमान व पूर्व कर्मचारी खुशी से शामिल हों। वहां के ग्रामीणों को अपनी क्षमता के अनुसार अनाज उपलब्ध कराएं। जलसंसाधन के काम हेतु जरूरी जेसीबी, पोकलेन मशीनों का खर्च सामूहिक रूप से उठाएं। यह अपील भी इस बैठक में की गई। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष उल्हास देसाई, सेक्रेटरी शिरीष राणे, जनरल सेक्रेटरी दीपक पाटिल सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।