महाराष्ट्र के 13 एसपी और डीसीपी के तबादले

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र राज्य पुलिस बल के 13 एसपी और डीसीपी के तबादले के आदेश सोमवार की शाम जारी किए गए। इसमें वाशिम की अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गोरे को पुणे पुलिस आयुक्तालय में तबादला दिया गया है। वहीं हालिया पुणे पुलिस आयुक्तालय से पुणे लोहमार्ग पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला पाने वाले डॉ बसवराज तेली को वर्धा पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला दिया गया है।
किसे कहाँ मिला तबादला
सी.के. मिना (पुलिस उपायुक्त औरंगाबाद शहर से पुलिस अधीक्षक, लोहमार्ग, औरंगाबाद), निर्मला देवी (पुलिस उपायुक्त, मुंबई शहर से पुलिस उप आयुक्त नागपूर शहर), निसार तांबोली (पुलिस अधीक्षक, वर्धा से उप आयुक्त राज्य गुप्तवार्ता विभाग मुंबई), बसवराज तेली (पुलिस अधीक्षक, लोहमार्ग, पुणे से पुलिस अधिक्षक, वर्धा), निकेश खाटमोडे (पुलिस उप आयुक्त मुंबई शहर से पुलिस उप आयुक्त, औरंगाबाद शहर), सुनिल भारद्वाज (प्राचार्य़, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र अकोला से सह आयुक्त, अन्न व औषध प्रशासन, मुंबई), प्रशांत कदम (अपर पुलिस अधीक्षक, ठाणे ग्रामीण से पुलिस उप आयुक्त, मुंबई शहर), संजय सुरगौडा पाटील (अपर पुलिस अधीक्षक, हिंगोली से अपर पुलिस अधीक्षक ठाणे ग्रामीण), लता फड (अपर पुलिस अधीक्षक महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नाशिक से पुलिस अधीक्षक, गुन्हे अन्वेषण विभाग, औरंगाबाद), डी.के. साकोरे (उप आयुक्त, राज्य गुप्तवार्ता विभाग मुंबई से पुलिस अधिक्षक, गुन्हे अन्वेषण विभाग, पुणे), स्वप्ना गोरे (अपर पुलिस अधिक्षक, वाशिम से पुलिस उप आयुक्त, पुणे शहर), पंकज डहाणे (पुलिस अधीक्षक, गुन्हे अन्वेषण विभाग नवी मुंबई से पुलिस उप आयुक्त, नवी मुंबई), विश्वास पांढऱे (पुलिस अधीक्षक, महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडळ मुंबई से पुलिस अधिक्षक, धुले