राज्यमंत्री दिलीप कांबले के घर में चोरी की कोशिश

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे में राज्यमंत्री दिलीप कांबले के घर सहित तीन फ्लैटों में चोरी करने की घटना घटी। पुणे के वानवडी इलाके में परमारनगर के एच बिल्डिंग में शुक्रवार देर रात तीन फ्लैटों में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। यह घटना उजागर होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्यमंत्री दिलीप कांबले का वानवडी इलाके में परमारनगर स्थित एच बिल्डिंग में पहले मंजिला पर फ्लैट है। शुक्रवार शाम 6.30 बजे से फ्लैट बंद था। चोरों ने कटर की सहायता से दिलीप कांबले के घर के अंदर प्रवेश किया, पर वहां चोरों को कुछ भी हाथ नहीं लगा। चोरों ने कांबले के घर के पास बाकी दो घरों को भी अपना निशाना बनाया। दोनों फ्लैट में भी चोरी करने की कोशिश की गई। यह घटना एक महिला को समझ में आया कि किसी ने चोरी करने का प्रयास किया है। इस बारे में महिला ने वॉचमैन को बताया। वॉचमैन ने तुंरत इस घटना की जानकारी कंट्रोल नंबर में फोन करके पुलिस को दी। वानवडी पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर दाखिल हुई।
राज्यमंत्री दिलीप कांबले सहित अन्य तीन फ्लैट में चोरी करने की कोशिश की गई है। वानवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राज्यमंत्री दिलीप कांबले यह अटलबिहारी वाजपेयी के अंतिमसंस्कार के लिए दिल्ली गए हुए हैं।