टीवी के दर्शकों को मायूसी,  अब नहीं दिखेंगे ये 10 पसंदीदा सीरियल्स 

मुंबई. ऑनलाइन टीम : टीवी पर प्रसारित सीरियल महिलाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र होते हैं, लेकिन अलग-अलग कारणों से कई टीवी सीरियल्स बंद हो चुके हैं।  लॉकडाउन शुरु होने के दो से तीन महीने बाद ही शो मेकर्स को इन पर ताला लगाना पड़ा। कारण अनेक, लेकिन हश्र एक। धीरे-धीरे एक-एक कर कई सीरियल बंद होते गए, हालांकि उनके स्थान पर नए एपिसोड आ रहे हैं।

बंद होने वाले सीरियल इस प्रकार हैं-

मेरे डैड की दुल्हन :  पिछले साल नवंबर में ही शुरू हुए  ‘मेरे डैड की दुल्हन’सीरियल का अंतिम एपिसोड के निर्माताओं और कलाकारों का मानना है कि हर शो की एक मियाद होती है जिसके बाद उसे बंद होना ही होता है।

शुभारंभ :  ‘शुभारंभ’ को भी बंद करने का फरमान आया है। इस सीरियल की शुरुआत पिछले साल दिसंबर के महीने में हुई थी। सीरियल के मुख्य कलाकारों ने इसके अंतिम एपिसोड की शूटिंग पिछले शनिवार को ही की है।

अकबर का बल… बीरबल :  इस शो के कलाकारों ने भी साफ कर दिया है कि यह शो नवंबर के महीने में बंद हो जाएगा। इस शो के बंद होने का कारण शो को मिली खराब टीआरपी है।

पवित्र भाग्य: इसी साल मार्च में शुरू हुआ एकता कपूर का सीरियल ‘पवित्र भाग्य’ लॉकडाउन खत्म होने के बाद अक्तूबर में बंद हो गया।

इश्क सुभान अल्लाह :  2 अक्तूबर को ‘इश्क सुभान अल्लाह’  सीरियल का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ था। दर्शक इस शो से ऊब गए थे। फिर धीरे-धीरे इसे देखना ही बंद कर दिया।

ये जादू है जिन्न का :  इस शो के निर्माण में खर्चा ज्यादा था।  निर्माताओं ने नवंबर के महीने में ही इसे बंद करने का फैसला कर लिया है।  निर्माता गुल खान ने इसे एक नए सीरियल ‘इमली’ से बदलने का फैसला कर लिया है।

प्यार की लुका छुपी :   ‘प्यार की लुका छुपी’ पिछले साल दिसंबर में ही  शुरू हुआ था। यह सीरियल 6 सितंबर को ही बंद हो गया था। इस शो के कलाकार इसके अचानक बंद होने से बहुत दुखी हुए थे।

गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान :  ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ इसी साल अगस्त में शुरू हुआ था। 24 अक्तूबर को इसकी आखिरी शूटिंग थी। इस शो की निर्माता प्रीति सिमोस ने बताया कि इस शो का कॉन्ट्रैक्ट इतने ही दिनों का था।

 कहत हनुमान जय श्री राम :  इस साल जनवरी में यह शो शुरू हुआ था। दर्शकों ने इस शो को खास पसंद नहीं किया। टीआरपी गिरने से सीरियल को जल्दी ही बंद करना पड़ा।

 कसौटी जिंदगी की 2 :   ‘कसौटी जिंदगी की 2’ अक्तूबर में बंद हो गया था। ऐसा सुनने में आया था कि लॉकडाउन के बाद इस सीरियल की टीआरपी भी गिरने लगी थी।