गांजा रखने के मामले में दो गिरफ्तार, 3 लाख का गांजा जब्त

समाचार ऑनलाइन – गांजा रखने के मामले में दो बदमाशों को पिंपरी-चिंचवड क्राइम ब्रांच की एन्टी नारकोटिक्स की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 3 लाख 27 हजार 270 रुपए का 16 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई चिंचवड में की गई है। प्रल्हाद सुनिल माचरे (21, जलगांव) और संतोष बंसी गुमाने (38, येरवडा) को गिरफ्तार किया गया है।
एन्टी नारकोटिक्स विभाग के पुलिस निरीक्षक श्रीराम पोल यह चिंचवड पुलिस स्टेशन अंतर्गत पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस नाईक संतोष दिघे को जानकारी मिली की दो शख्स के पास गांजा है। खबर की पुष्ठि कर होटल ईगल एक्जिक्यूटिव के पास जाल बिछाकर हिरासत में लिया गया। उनके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें गांजा मिला। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ चिंचवड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त आर. के. पद्मानभन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे, सहायक पुलिस आयुक्त सतीश पाटिल के मार्गदर्शन में एन्टी नारकोटिक्स विभाग के पुलिस निरीक्षक श्रीराम पोल, पुलिस उपनिरीक्षक वसंत मुले, पुलिस हवालदार राजन महाडिक, प्रदीप शेलार, राजेंद्र बांबले, रमेश भिसे, पुलिस नाईक संतोष दिघे, दिनकर भुजबल, पुलिस सिपाही शैलेश मगर, दादा धस, संतोष भालेराव, प्रसाद जंगीलवाड, प्रदीप गुट्टे की टीम ने की।