गुलबर्गा में रिक्शा ड्राइवर की हत्या करनेवालों को पुणे में किया गिरफ्तार

पुणे समाचार ऑनलाइन – शराब पीते समय मामूली विवाद के चलते रिक्शा ड्राइवर की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को अपराध शाखा युनिट 1 की टीम ने गिरफ्तार किया है। देर रात लोहगांव इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने अन्य तीन साथियों की मदद से जावेद नाम के रिक्शा ड्राइवर के सिर पर पत्थर से हमला कर लाश को कुलबर्गी-बिदर रेलवे ट्रैक पर फेंक पुणे में भागकर आ गए थे। यह मामला वाडी रेलवे पुलिस में दर्ज है। लाश की शिनाख्त होने से पहले पुणे में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मर्सिडीज देनेवाले डायमंड किंग अब अपने कर्मियों को देंगे ये बोनस

सचिन रविंद्र मिलिनकेरी (24, गुलबर्गा), रेवना सिद्रप्पा दंगापुर (25, गुलबर्गा) इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भी रिक्शा ड्राइवर है, अन्य साथियों के साथ मिलकर जावेद नामक रिक्शा ड्राइवर की हत्या की थी। गुब्बी, छोटू प्रकाश ऐसे तीन साथियों के नाम है, जो गुलबर्गा में छुपे बैठे हैं।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार युनिट 1 के पुलिस कर्मचारी सचिन जाधव को उनके खबरी द्वारा कर्नाटक के गुलबर्गा में एक की हत्या कर पुणे में आने की जानकारी मिली थी। अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप देशपांडे, उपायुक्त शिरीष सरदेशपांडे और सहायक आयुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षर नितीन भोसले पाटिल, पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश पाटिल, सचिन जाधव, रिजवान जिनेडी, श्रीकांत वाघवले, इरफान मोमीन, प्रशांत गायकवाड, सुधाकर माने ने आरोपियों को लोहगांव  से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल की है।
आरोपी और मृतक एक साथ शराब पीने बैठे थे, इसी दौरान मामूली विवाद के चलते सिर पर पत्थर से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। लोहगांव में यह आरोपी अपने दोस्त के पास बुधवार को ही आ गए थे। पुणे पुलिस ने कर्नाटक पुलिस से संपर्क कर इस घटना की पुष्ठि की थी। 19 अक्टूबर को साढ़े चार बजे के करीब कुलबर्गी बिदर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात लाख मिली थी। रेलवे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुणे में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी कर्नाटक पुलिस को दी गई थी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने कर्नाटक पुलिस की टीम पुणे में आनेवाली है।