पतंग निकालते समय करंट लगने से 9 साल के लड़के की मौत

नासिक | समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के नासिक जिले में छज्जे पर फंसी पतंग निकालते समय 9 साल के लड़के की करंट लगने से मौत होने की घटना घटी है। यह घटना सातपुर में शिवाजीनगर इलाके में घटी है। करंट लगने के बाद लड़के को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भरती किया गया था। उपचार के दौरान लड़के की मौत हो गई।

पिंपरी चिंचवड | सिलेंडर विस्फ़ोट से दहला पिंपरी चिंचवड

योगेश अमृत पाटिल (9, शिवाजीनगर) नामक लड़के का नाम है। इस बारे में प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह 11 बजे के करीब छज्जे पर गया था। छज्जे पर 3300 हाई वोल्ट एज तार में पंतग निकालने की कोशिश करते समय तार को छूने के दौरान काफी बड़ा आवाज आयी थी। जिसमें योगेश 80 प्रतिशत जल गया था।
घरवालों ने तुरंत निजी हॉस्पिटल में योगेश को भरती करवाया था। लेकिन बुरी तरह से झुलस जाने की वजह से उसे जिला हॉस्पिटल में भरती किया था। चार दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे योगेश की आखिरकार मौत हो गई। योगेश यह प्रगति विद्यालय में तीसरी क्लास में पढ़ता था।