स्वाइन फ्लू का प्रकोप कायम; गई दो और जानें

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप कायम है। आये दिन लोग इसकी चपेट में आकर मौत का शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को लगातार चौथे दिन इस बीमारी ने दो और मरीज को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पिंपरी चिंचवड़ शहर में स्वाइन फ्लू से मरनेवालों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। गुरुवार को नए से पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। फिलहाल शहर के अलग- अलग अस्पतालों में दाखिल कुल 47 में से चार मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f23f2f66-c266-11e8-8cc0-8315a7c34d76′]
पिंपरी चिंचवड़ मनपा के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वाइन फ्लू से पीड़ित पिंपरी के संत तुकारामनगर निवासी निवासी एक 53 वर्षीय पुरूष की मौत हो गई। उसका 18 सितंबर से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा चरहोली निवासी एक 50 वर्षीय महिला जिसका 21 सितंबर से अस्पताल में इलाज चल रहा था, भी इस महामारी की चपेट में आई है। पिंपरी चिंचवड़ शहर में इस बीमारी के अब तक 185 मरीज मिले हैं, और इसकी चपेट में आकर हुई यह 26वीं मौत है।
[amazon_link asins=’B01MTQ5M7B,B019WGI5DG’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’31aafef5-c267-11e8-8f3d-ad874f71f400′]
आज दिनभर में 6340 मरीजों की जांच की गई। इनमें से फ्लू के मिले 1754 में से 351 मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने से उन्हें टैमीफ्लू की खुराक दी गई। उनमें से 23 मरीजों की लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आज नए से पांच मरीजों की रिपोर्ट मिली हैं। फिलहाल शहर के अलग अलग अस्पतालों में 18 संदिग्ध मरीजों समेत 47 मरीजों का इलाज जारी है। इसमें से चार मरीजों की हालत गंभीर रहने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप ने आमजनों के साथ ही प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, भीड़भाड़ से बचने, फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरी परामर्श लेने की अपील की है।
‘बंटी-बबली’ ने मचाई पिंपरी चिंचवड़ मनपा में खलबली